बड़ी सादड़ी में 247वीं रामधुन प्रभातफेरी आयोजित, समरसता का दिया संदेश
आनंद धाम से शुरू हुई रामधुन में संत अनंत राम ने पाप-पुण्य का महत्व बताया, विजेता बालकों को पुरस्कार वितरित किए गए।

तस्वीर में दिख रही एक मंदिर प्रांगण में खड़े होकर ताली बजाते श्रद्धालुओं की भीड़।
बड़ी सादड़ी (प्रातःकाल संवाददाता)। भादवी बीज के अवसर पर श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान की ओर से आयोजित 247वीं रामधुन प्रभातफेरी के माध्यम से समाज में समरसता और सद्भावना का संदेश दिया गया। रविवार को प्रातः 6.45 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से शुरू हुई रामधुन नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कुंड के पास स्थित श्री कृत श्रृंगार बिहारी जी एवं श्री भीड भजन महादेव मंदिर परिसर पहुंची।
रामधुन का आयोजन स्वर्गीय सुंदर लाल रमेश, गोविंद गोलू, शिवनारायण, चतर्भुज लक्षकार के परिवार के आग्रह पर किया गया। लक्षकार परिवार ने अपने इष्ट मित्रों सहित रामधुन का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तजनों ने सामूहिक रूप से विजय मंत्र एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद भगवान की आरती की गई।
धर्मसभा में संत श्री अनंत राम जी महाराज का लक्षकार परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बालाजी संस्थान की ओर से रामधुन के माध्यम से ‘विभाजन की विभीषिका’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बालकों को पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही ‘लव जिहाद’ विषय पर आगामी प्रतियोगिता की जानकारी दी गई।
रमेश कुमार लक्षकार ने लक्षकार परिवार की ओर से नित्य प्रातः ब्रह्मवेला में आयोजित होने वाली रामधुन में सहभागिता करने वाले भक्तजनों का स्वागत किया। उन्होंने रामधुन के लिए 5100 रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूज्य संत अनंत राम जी महाराज ने कहा कि हमारे कर्मों के दो आधार स्तंभ पाप एवं पुण्य हैं। कर्म करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारे कर्मों से पुण्यों का सृजन अधिक हो और पाप कर्मों का नाश हो। रामधुन जैसे आयोजनों के माध्यम से पुण्य कर्मों का सृजन होता है।
बालाजी संस्थान की ओर से विषय रखते हुए ऋषि लव ने भादवी बीज के अवसर पर कृष्ण अवतार बाबा रामदेव जी का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जी ने समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समाज में समरसता के भाव को प्रबल करने का कार्य किया। बाबा रामदेव जी के दिव्य संदेश का पालन करते हुए प्रत्येक रविवार को आयोजित रामधुन समाज में समरसता की दिशा में आगे बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि रामधुन अभी तक प्रत्येक समाज और जाति के मंदिर पर जा चुकी है और अब आगे परिवारों के व्यक्तिगत निमंत्रण पर समरसता का संदेश लेकर चल रही है। धर्मसभा के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। रमेश कुमार लक्षकार ने रामधुन में पधारे सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
