रोशन लाल जी मसा की पुण्यतिथि पर बानसी श्री संघ का गठन, अमृत लाल कोठारी अध्यक्ष और राकेश जैन युवा अध्यक्ष बने
बड़ी सादड़ी में रोशन लाल जी मसा की 44वीं पुण्यतिथि पर बानसी श्री संघ और युवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। अमृत लाल कोठारी और राकेश जैन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली।

तस्वीर में बड़ी सादड़ी में आयोजित बैठक के दौरान केसरिया उपरणा पहने वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
बड़ी सादड़ी में घोर तपस्वी गुरुदेव रोशन लाल जी मसा की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बानसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ीसादड़ी संघ के पूर्व मंत्री अनिल मेहता प्रस्तावक तथा बड़ीसादड़ी के दिलीप मोगरा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के साथ गुरुदेव रोशन लाल जी मसा के स्मरण से हुई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से श्री संघ एवं युवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्री संघ के संरक्षक मंडल में राजमल जैन, नाना लाल कोठारी, नक्षत्र मल जैन, रूप लाल जैन, राजमल धाकड़, शांति लाल जैन एवं मदन लाल कोठारी को शामिल किया गया। संघ अध्यक्ष पद पर अमृत लाल कोठारी, मंत्री पद पर मुकेश कुमार जैन तथा निर्मल कुमार धाकड़ का चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार कोठारी और कोषाध्यक्ष पद पर राजेश जैन को निर्विरोध मनोनीत किया गया।
बैठक में युवा मंच की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें राकेश जैन को अध्यक्ष, सुरेश जैन को मंत्री, नेमी चंद्र जैन को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र कोठारी को सहमंत्री, अनिल जैन को कोषाध्यक्ष, सुनील जैन को संगठन मंत्री तथा प्रक्षाल जैन को प्रचार-प्रसार मंत्री पद की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित पूर्व कार्यकारिणी एवं श्रावक वर्ग ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का उपरणा पहनाकर तथा जैन दिवाकर गुरुदेव के जयकारों के साथ अभिनंदन किया। नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इसके बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने बड़ीसादड़ी में चातुर्मास कर रही महासाध्वी अपर्णप्रज्ञा आदि ठाणा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महासाध्वी अपर्ण प्रज्ञा ने सभी को मांगलिक श्रवण कराया। इस बैठक के साथ श्री संघ और युवा संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन संपन्न हुआ।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
