बड़ी सादड़ी डकैती योजना: 15 हजार का इनामी आरोपी शादाब शाह गिरफ्तार
उदयपुर एटीएस और बड़ी सादड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 आपराधिक मामलों में फरार चल रहा इनामी आरोपी मावली क्षेत्र से पकड़ा गया।

उदयपुर एटीएस यूनिट और बड़ी सादड़ी पुलिस थाना की संयुक्त टीम द्वारा डकैती की योजना बनाने के मामले में 15 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी शादाब शाह को मावली क्षेत्र से गिरफ्तार किए जाने के बाद की कार्रवाई का संदर्भ।
बड़ी सादड़ी में डकैती की योजना बनाने के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शादाब शाह को एटीएस यूनिट उदयपुर और पुलिस थाना बड़ी सादड़ी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कुल 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।
घटना 3 अगस्त 2026 की है। पुलिस थाना बड़ी सादड़ी के उपनिरीक्षक लीलाराम मय जाप्ता सर्किल गश्त पर थे। इस दौरान पारलिया-किरतपुरा रोड स्थित पानी की टंकी के पास सफेद रंग की टोयोटा इटियॉस कार खड़ी दिखाई दी। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 27 टीए 4791 था। मुखबिर से सूचना मिली कि कार में पांच व्यक्ति डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम को देखकर सभी आरोपी पानी की टंकी की तरफ खेतों में भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी आहीद पुत्र अकरम खान को गिरफ्तार कर लिया। वह अलीपुरा, मस्जिद के पास, भोपालपुरा मठ, पुलिस थाना भोपालपुरा, जिला उदयपुर का निवासी है और वर्तमान में राजसमंद में रह रहा था। मौके से फरार हुए चार अन्य आरोपियों को भी प्रकरण में नामजद किया गया।
थाना अधिकारी भगवान लाल ने बताया कि आरोपियों के इस्तेमाल में ली गई टोयोटा इटियॉस कार की तलाशी के दौरान गियर बॉक्स के पास एक छुरेनुमा धारदार चाकू मिला। कार के डैशबोर्ड के अंदर एक देशी पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई। मैगजीन में चार जिंदा कारतूस थे। पुलिस ने हथियारों और वाहन को नियमानुसार जब्त कर लिया।
इस मामले में एटीएस यूनिट उदयपुर और पुलिस थाना बड़ी सादड़ी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित इनामी अभियुक्त शादाब शाह पुत्र शहजाद शाह, उम्र 28 वर्ष, निवासी सविना विजय सिंह पथिक नगर, सेक्टर-9, कच्ची बस्ती, उदयपुर, हाल निवासी मावली, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी को मावली क्षेत्र से पकड़ा गया। उसका वर्तमान पता मावली गाडरियावास, थाना मावली, जिला उदयपुर बताया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में एटीएस यूनिट उदयपुर के कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह, नंबर 132, की विशेष भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शादाब शाह के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास आदि से संबंधित कुल 17 प्रकरण दर्ज हैं। ये सभी प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। डकैती की योजना से जुड़े इस मामले में फरार इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने हथियारों और वाहन की बरामदगी से संबंधित कार्रवाई भी की है।
संयुक्त कार्रवाई में एटीएस यूनिट उदयपुर की टीम से दानिश खान, तेजेन्द्रसिंह, गिरधर सिंह, सत्येन्द्रसिंह और चालक फिरोजखान शामिल रहे। वहीं, पुलिस थाना बड़ी सादड़ी की टीम में थानाधिकारी भगवानलाल, अनुसंधान अधिकारी एवं उपनिरीक्षक बाबूलाल, दिनेष कुमार, ओमप्रकाश और कांस्टेबल राकेश शामिल थे।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
