चित्तौड़गढ़। बालकृष्ण जेथलिया ने निधन के बाद भी मानव सेवा की मिसाल पेश की। मंगलवार को उनके नेत्रदान और देहदान के माध्यम से परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए समाज को मानवता और सेवा का संदेश दिया। नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को रोशनी मिलने की उम्मीद है, जबकि उनकी पार्थिव देह चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, चित्तौड़गढ़ को समर्पित की गई।

बालकृष्ण जेथलिया ने अपने जीवनकाल में देहदान की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन वे इसका संकल्प-पत्र नहीं भर सके थे। उनके निधन के बाद उनकी इस इच्छा को अधूरा न रहने देने का निर्णय धर्मपत्नी गीता देवी, पुत्र दीपक और पुत्री कल्पना ने लिया। परिवार के मुखिया को खोने के दुख के बीच परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए देहदान का संकल्प लिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस निर्णय में सहमति और सहभागिता निभाई।

देहदान से पहले जेथलिया परिवार ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी करवाई। राहुल छीपा ने नेत्र उत्सर्जन की प्रक्रिया संपन्न की। इस नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है।

इसके बाद देहदान की प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए पारिवारिक मित्र सुधीर जैन ने महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष से संपर्क किया। उन्होंने चित्तौड़गढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज के संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर देहदान की आवश्यक प्रक्रिया और स्वीकृति सुनिश्चित करवाई।

देहदान यात्रा महेशनगर स्थित आवास से इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास स्थित गौशाला पहुंची। वहां से महावीर इंटरनेशनल के प्रकल्प प्रभारी प्रकाश पोखरणा, नवनीत मोदी, अभय संजेती, सी एम बोकड़िया, सी पी जैन, पारस पोखरणा, प्रवीण जैन एवं अन्य सदस्यों के माध्यम से पार्थिव देह को राजकीय मेडिकल कॉलेज, चित्तौड़गढ़ पहुंचाया गया। डॉ. अनीश जैन की अगुवाई में एनाटोमी विभाग की टीम ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए पार्थिव देह समर्पित करने की प्रक्रिया पूरी करवाई।

इस दौरान परिजनों में पुत्री कल्पना बिड़ला, पौत्री लिपि, पौत्र गुरु, भाई राजकुमार और कमलेश तथा भतीजे विकास ने देहदान की प्रक्रिया पूर्ण की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभापति अनिल ईनाणी, गौरव त्यागी, पार्षद सविता जाजू, प्रदीप काबरा और गोपाल जाजू सहित अन्य लोगों ने बालकृष्ण जेथलिया को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देहदान एवं नेत्रदान के इस कार्य के साथ महावीर इंटरनेशनल के ऐसे प्रकल्पों की सराहना की।

जेथलिया परिवार ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि मृत्यु के बाद शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाता है, लेकिन नेत्रदान और देहदान के जरिए किसी के जीवन में रोशनी तथा चिकित्सा शिक्षा में ज्ञान का योगदान दिया जा सकता है। परिवार ने सभी से इस दिशा में आगे आकर संकल्प लेने का आह्वान किया। बालकृष्ण जेथलिया का देहदान दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को दृष्टि मिलने की संभावना और भावी चिकित्सकों की शिक्षा एवं अनुसंधान में योगदान के रूप में मानव सेवा का संदेश दे गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story