बड़वाई में आज सांस्कृतिक कार्यक्रम, कल विशाल मेला और भव्य भजन संध्या का आयोजन
डूंगला तहसील के ग्राम बड़वाई में मां श्री चक्रभवानी शक्तिपीठ और श्री बंजरंगबली के सान्निध्य में 21 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 22 अक्टूबर को विशाल मेला और भजन संध्या होगी। जानिए कार्यक्रम का समय, कलाकारों के नाम और आयोजन से जुड़ी प्रमुख जानकारियां।

बड़वाई में श्री चक्रभवानी मेले और धार्मिक आयोजन का पोस्टर.
डूंगला तहसील के ग्राम बड़वाई में मां श्री चक्रभवानी शक्तिपीठ एवं श्री बंजरंगबली के सान्निध्य में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत बुधवार, 21 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। वहीं, गुरुवार, 22 अक्टूबर को विशाल मेला और भव्य भजन संध्या आयोजित की जाएगी। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। इससे पहले मंगलवार, 20 अक्टूबर को कलश यात्रा निकाली जा चुकी है।
आयोजन के पहले दिन बुधवार, 21 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम में रेलमगरा के बालूराम जी गाडरी एंड पार्टी (सनेसर कला) अपनी प्रस्तुति देगी। यह कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा।
इसके बाद गुरुवार, 22 अक्टूबर को ग्राम बड़वाई में विशाल मेले के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में नागौर जिले के माणकपुर से महावीर सांखला एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को भक्ति संगीत सुनने का अवसर मिलेगा।
मंदिर मंडल कार्यकारिणी एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की गई है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से मां चक्रभवानी एवं श्री बंजरंगबली के दर्शन कर धर्मलाभ लेने का भी आग्रह किया है।
धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर मंडल अध्यक्ष पुरणमल अहीर, उपाध्यक्ष कैलाशचन्द्र जोशी, मंत्री प्रकाशचन्द्र लोहार, कोषाध्यक्ष तुलसीराम जोशी एवं उपमंत्री नक्षत्रमल माली सहित मंदिर मंडल कार्यकारिणी और ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विशाल मेले और भजन संध्या के माध्यम से ग्राम बड़वाई में धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
