भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पूर्व विधायक एवं भूमि विकास बैंक चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बद्री जाट का बानोड़ा बालाजी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार, चेची मंडल अध्यक्ष एवं भूमि विकास बैंक चित्तौड़गढ़ के उपाध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बद्री जाट का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद बद्री जाट ने बानोड़ा बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना की।

कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, नगर मंडल महामंत्री राकेश गुरुजी, पूर्व पार्षद सत्यपाल शिल्पकार, पूर्व पार्षद बद्री जाट, युवा मोर्चा के नरेश सुथार सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बानोड़ा बालाजी में हुए इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री बद्री जाट का अभिनंदन कर संगठन के प्रति अपनी सक्रियता दिखाई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story