निबाहेडा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडोली माधोसिंह में घनश्याम सिंह बडोली, पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली और सरपंच प्रतिनिधि दशरथ धाकड़ के आतिथ्य में आयोजित आशीर्वाद समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर बारहवीं कक्षा को विदाई दी गई। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने के साथ-साथ जीवन में सफल होने के सूत्र बताए गए।


हवाई यात्रा का विशेष पुरस्कार

प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि:

"इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 95% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रामेश्वर लाल जी मेघवाल, जयसिंह मीणा और रविंद्र कुमार उपाध्याय द्वारा हवाई जहाज में निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।"


मेडल वितरण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

  • आशीर्वाद समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल और अन्य पुरस्कार प्रदान कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
  • इससे पूर्व विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
  • समारोह के पश्चात विद्यार्थियों के लिए सामूहिक स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

उपस्थित अतिथि एवं कर्मचारी गण

इस अवसर पर निम्नलिखित स्टाफ साथी उपस्थित थे:

  • प्रधानाचार्य प्रियंका, वरिष्ठ व्याख्याता रामेश्वर लाल मेघवाल
  • जय सिंह मीणा, गुंजन जैन, पूजा सोनी
  • ज्योति शर्मा, सुधा पाठक, संध्या जी शर्मा
  • ओम प्रकाश मेघवाल, मदन लाल जी बलाई
  • मदन लाल जी धाकड़, रामेश्वर लाल जी धाकड़

कार्यक्रम संचालन एवं आभार

कार्यक्रम का संचालन गुंजन जैन एवं अतिथियों का आभार रामेश्वर लाल मेघवाल ने प्रकट किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story