बडोली माधोसिंह विद्यालय में तिहरी खुशी का उत्सव: 10वीं और 5वीं का शानदार रिजल्ट, छात्राओं को मिली साइकिल
चित्तौड़गढ़ के बडोली माधोसिंह विद्यालय में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के साथ ही छात्राओं को निशुल्क साइकिल और आरओ वाटर कूलर की सौगात मिली।

निम्बाहेडा। निकटवर्ती ग्राम पंचायत बडोली माधोसिंह स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार का दिन उपलब्धियों और हर्षोल्लास के नाम रहा, जहाँ विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने मिलकर विकास और शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न मनाया। विद्यालय में एक साथ तीन बड़ी खुशियों का संगम हुआ, जिसमें कक्षा 10वीं व 5वीं का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम, सांसद सीपी जोशी की अनुशंसा से आरओ युक्त वाटर कूलर की स्थापना और छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण शामिल रहा।
साइकिल पाकर जहाँ छात्राओं के चेहरों पर आत्मविश्वास की मुस्कान तैर गई, वहीं भीषण गर्मी के बीच सांसद मद से उपलब्ध कराए गए शुद्ध एवं शीतल पेयजल हेतु आरओ मशीन और वाटर कूलर ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की। इस दौरान ग्रामीण और अभिभावक विद्यालय के ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम से गदगद नजर आए। प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस गरिमामय समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्रीचंद्र कृपलानी के प्रतिनिधि के रूप में ठाकुर नारायण सिंह बडोली, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, भाजपा उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह बडोली, पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि दशरथ धाकड़, पूर्व सरपंच गोपाल वैष्णव, एडवोकेट लक्ष्मण सिंह बडोली, मुकेश मेनारिया, चांदमल मेनारिया, कैलाश कुमावत, रवि जाट, दीपक मेनारिया और गणेश सालवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यालय की इस शैक्षणिक क्रांति के पीछे शिक्षकों का कड़ा परिश्रम रहा है। बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन प्रभारी व्याख्याता रामेश्वर लाल मेघवाल एवं जयसिंह मीणा ने जानकारी दी कि शिक्षकों ने रात्रि में विद्यार्थियों के घर-घर जाकर काउंसलिंग की और उन्हें पढ़ाया, जिसका परिणाम यह रहा कि निजी विद्यालयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों ने भी इस सरकारी विद्यालय से ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। वहीं, कक्षा 5वीं की प्रभारी सुधा पाठक ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने 'ए' ग्रेड हासिल कर अब तक का सबसे उत्कृष्ट रिकॉर्ड बनाया है। ग्रामवासियों ने इन सुविधाओं और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए विधायक श्रीचंद्र कृपलानी एवं सांसद सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रियंका, गुंजन जैन, मेहबूब आसिफ मंसूरी, मस्तराम मीणा, ज्योति शर्मा, ज्योति साहू, संध्या शर्मा, सुधा पाठक, ओमप्रकाश मेघवाल, मदन लाल धाकड़, मदनलाल बलाई और रामेश्वर लाल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
