बड़ीसादड़ी उपखंड में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए अब विद्यार्थियों को जागरूकता अभियान की अहम कड़ी बनाया जा रहा है। देवदा एवं फाचर विद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम के तहत बच्चों को अपने अभिभावकों और परिवारजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया, ताकि घर-घर तक मतदान का संदेश पहुंचे और कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे।

‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ के संदेश के साथ आयोजित इस पहल में स्वीप कार्यक्रम प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत ने विद्यार्थियों को आगामी चुनाव में अपने माता-पिता और परिवारजनों को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से प्रत्येक घर में मतदान को लेकर जागरूकता बढ़ाना और मतदाताओं को अपने अधिकार के प्रति सजग करना है।

स्वीप गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि वे अपने परिवार के सदस्यों से आगामी चुनाव में मतदान करने का आग्रह करें। विद्यालयों से शुरू हुई यह पहल बच्चों के माध्यम से घर-घर तक लोकतंत्र का संदेश पहुंचाने और अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

मतदाता जागरूकता की यह मुहिम राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के आदेशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और जिला स्वीप टीम प्रभारी अधिकारी विनय पाठक के निर्देशन में संचालित की जा रही है। अभियान रिटर्निंग अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है।

वहीं, स्वीप टीम प्रभारी अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश धाकड़ और सहयोगी अतिरिक्त विकास अधिकारी खेमराज मीणा के समन्वय एवं मार्गदर्शन में जागरूकता गतिविधियों को गति दी जा रही है।

स्वीप अभियान के तहत विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। ‘वोट हमारा अधिकार है, वोट देना हमारा धर्म है’ के संदेश के साथ बच्चों से अपने परिवारों में मतदान की अलख जगाने और लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। इस पहल के जरिए अभिभावकों को जागरूक कर शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य की दिशा में मतदाता भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story