बड़ी सादड़ी में नगर पालिका आम चुनाव 2026 से पहले मतदाता जागरूकता अभियान के अंतिम चरण में स्वीप टीम ने पूरे नगर पालिका क्षेत्र में व्यापक प्रचार अभियान चलाया। टीम की ओर से प्रत्येक नुक्कड़, चौराहा और बूथ एरिया में मतदाता जागरूकता के फ्लेक्स और होर्डिंग लगाए गए, जिन पर ‘आओ मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूत करें’ जैसे स्लोगन लिखे गए।

दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सुविधाओं से संबंधित जानकारी वाले होर्डिंग और फ्लेक्स भी लगाए गए। इसके साथ ही मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अंकित करने वाले फ्लेक्स, होर्डिंग और कटआउट प्रत्येक बूथ एरिया में लगाए गए।

अंतिम दिवस पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से स्वीप टीम के प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत ने सभी बूथ एरिया को कवर करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित मतदाता जागरूकता फ्लेक्स, मतदान तिथि और समय अंकित होर्डिंग तथा कटआउट लगवाए। इनमें ‘आओ मतदान करें, लोकतंत्र रूपी महाप्रभु को सफल बनाएं’ जैसे स्लोगन शामिल रहे।

मतदाता जागरूकता के लिए घंटाघर, बाबा साहब अंबेडकर सर्किल, गोल चौराहा, ब्रह्मपुरी, कानोड़ दरवाजा और सोमनाथ मार्केट सहित सभी चौराहों तथा बूथ एरिया को कवर करते हुए फ्लेक्स और होर्डिंग लगाए गए।

यह अभियान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के आदेश अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ मंजू के निर्देशन में चलाया गया। स्वीप के जिला प्रभारी अधिकारी विनय पाठक एवं निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा के नेतृत्व में स्वीप टीम के प्रभारी अधिकारी लक्ष्मण मीणा तथा उनके सहयोगी खेमराज मीणा, चंद्रकांत शर्मा, डॉक्टर दीपक सिंह, कैलाश रावत और हुसैन बोहरा पूरी मुस्तैदी के साथ स्वीप कार्य को अंजाम दे रहे थे।

अभियान के दौरान ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो वोट’, ‘वोट हमारी जिम्मेदारी’ और ‘मतदान करके लोकतंत्र रूपी महापर्व को सफल बनाएं’ जैसे नारे लगाए गए। इसके अलावा ‘आओ मिलकर मतदान करें, लोकतंत्र का पर्व बनाएं’ का संदेश भी दिया गया।

लोकतंत्र के महापर्व को लेकर नगर पालिका के टेंपो ट्रैवलर और अन्य यंत्रों से अनाउंसमेंट के जरिए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। अनाउंसमेंट में कहा गया, ‘सुनो सुनो, कल दिनांक 11 सितंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे के मध्य नगर पालिका आम चुनाव 2026 हेतु बड़ी सादड़ी नगर पालिका के लिए आम चुनाव हो रहे हैं।’

सभी मतदाताओं से अपील की गई कि वे अपने बूथ पर जाकर समय पर मतदान करें और लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएं। अपील और नारेबाजी वाला टेंपो दिनभर पूरे नगर पालिका क्षेत्र में घूमता रहा। मतदान से एक दिन पहले चलाए गए इस अंतिम जागरूकता अभियान के जरिए बूथ स्तर तक मतदाताओं को मतदान के समय और उनकी जिम्मेदारी की जानकारी पहुंचाई गई।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story