बड़ीसादड़ी: सुथारिया खेड़ा से अमरपुरा रास्ता दुरुस्त, ग्रामीणों ने जताया आभार
पंचायत समिति मद से सुथारिया खेड़ा से अमरपुरा तक सड़क मरम्मत का कार्य पूरा हुआ, जिससे ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिली।

तस्वीर में विधायक अर्जुनलाल जीनगर फूलों की माला पहने ग्रामीणों के साथ कार्यालय में खड़े हैं।
बड़ीसादड़ी। सुथारिया खेड़ा से अमरपुरा तक रास्ता दुरुस्तीकरण कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों ने बुधवार को विधायक अर्जुनलाल जीनगर का स्वागत कर आभार जताया। पंचायत समिति मद से हुए इस कार्य से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली है।
राधे सुथार ने बताया कि विधायक अर्जुनलाल जीनगर की अनुशंसा से पंचायत समिति मद से सुथारिया खेड़ा से अमरपुरा तक रास्ता दुरुस्तीकरण कार्य करवाया गया। रास्ते के दुरुस्तीकरण से ग्रामीणों के आवागमन की समस्या में राहत मिली।
कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को ग्रामीण राशमी स्थित विधायक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक अर्जुनलाल जीनगर का स्वागत किया और रास्ता दुरुस्तीकरण कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान राधे सुथार, दुर्गा शंकर, लोकेश, प्रहलाद आदि उपस्थित थे। ग्रामीणों ने रास्ता दुरुस्तीकरण कार्य के लिए विधायक जीनगर के प्रति आभार जताया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
