बड़ीसादड़ी। श्रीरामद्वारा दिव्यआनंदधाम में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस की कथा में व्यासपीठ से स्वामी अनन्तराम शास्त्री ने पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे पितृ पूर्वजों के लिए मोक्षदायिनी बताया।

स्वामी अनन्तराम शास्त्री ने कहा, “बिनु सत्संग विवेक न होई। राम कृपा बिना सुलभ न सोई।।“ अर्थात ईश्वर की कृपा बिना सज्जन लोगों से भेंट भी नहीं होती और सज्जनों की संगति बिना मनुष्य को सत्य एवं असत्य का विवेक भी नहीं होता। भगवान राम की कृपा बिना उत्तम सत्संग सहजता से सुलभ नहीं होता।


कथा प्रारंभ से पूर्व श्रीमद्भागवत पोथी की प्रतीकात्मक शोभायात्रा श्रीरामद्वारा दिव्यआनंदधाम में निकाली गई। इसके बाद वैदिक विधि-विधान से पूजा और आरती की गई। व्यासपीठ पर स्वामी अनंतराम शास्त्री महाराज का पुष्पमाला एवं उपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया।

कथा के प्रथम दिवस मंगलाचरण के साथ शिव-पार्वती कथा और शुकदेव मुनि कथा का विस्तार से वर्णन किया गया। विश्राम के बाद भागवत पोथी की आरती की गई। इसके पश्चात स्वर्गीय मदन लाल पोरवाल के परिवारजनों की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story