बड़ीसादड़ी स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने और सामान्य ज्ञान में उनकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत छात्राओं को नियमित रूप से सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का अभ्यास कराया जा रहा है और मासिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है।

विद्यालय में इस पहल के तहत प्रार्थना सभा में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान के प्रश्न लिखवाए जाते हैं। अगले दिन प्रार्थना सभा में छात्राओं से इन प्रश्नों को पूछा जाता है। महीने के अंतिम दिवस तक पूछे गए प्रश्नों में से प्रश्नपत्र तैयार कर परीक्षा आयोजित की जाती है। कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए जाते हैं। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को नकद राशि प्रदान की जाती है।

विद्यालय स्टाफ ने प्रधानाचार्य की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सफल बनाने और आवश्यक सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। इसी क्रम में अगस्त माह के अंतिम दिवस आयोजित परीक्षा में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

परीक्षा में प्रथम स्थान पर कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा सुश्री मोनिका मेघवाल रहीं। द्वितीय स्थान पर कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा प्रियंका मेघवाल ने स्थान प्राप्त किया। वहीं, तृतीय स्थान पर कक्षा 12 वर्ग की दो छात्राएं करिश्मा मीणा और लक्ष्मी भोई रहीं।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने छात्राओं को नकद पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में प्रधानाचार्य रिंकू कुमार जी मीणा, उप प्राचार्य श्री भैरूलाल सालवी एवं श्री बालूराम मेघवाल, प्राध्यापक श्रीमती सुमन व्यास, अंजुम शेख, नरेश कुमार गर्ग और राजेश शर्मा शामिल रहे। इनके साथ वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री फरहीन बानो, विमला देवी, सुनीता सेन, सुमन शक्तावत और राजा रानी राठौड़ तथा वरिष्ठ अध्यापक पवन कुमार, भगवान लाल कुमावत, सुनिल मेनारिया, धर्मेंद्र कुमार, भूपेन्द्र सिंह और पुष्कर जणवा ने भी छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

उक्त जानकारी उप प्राचार्य बालूराम मेघवाल ने दी। विद्यालय की इस पहल के तहत नियमित प्रश्नोत्तरी और मासिक परीक्षा के माध्यम से छात्राओं को सामान्य ज्ञान का अभ्यास करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।a

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story