बड़ीसादड़ी के जियाखेड़ी गांव में खेत पर स्थित कुएं से अज्ञात चोर दो विद्युत पम्प मोटर और करीब 150 फीट केबल चोरी कर ले गए। घटना के बाद जियाखेड़ी निवासी हरीश कुमार शर्मा ने बड़ीसादड़ी थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात चोरों का पता लगाने, चोरी गया सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट के अनुसार 3 अक्टूबर की रात अज्ञात बदमाशों ने मांगीलाल शर्मा के नाम दर्ज कृषि भूमि पर स्थित कुएं से 7.5-7.5 एचपी की दो विद्युत पम्प मोटर चोरी कर लीं। चोर मोटरों के साथ कुएं के अंदर लगी केबल की वायरिंग भी काटकर ले गए।

हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि 4 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे कुएं पर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। मौके पर दोनों विद्युत पम्प मोटर नहीं मिलीं। करीब 150 फीट केबल की वायरिंग भी गायब थी। आसपास पूछताछ करने पर भी चोरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

रिपोर्ट में बताया गया कि इसी कुएं से पूर्व में भी विद्युत पम्प की मोटर चोरी हो चुकी है। पीड़ित ने पुलिस से घटना की जांच कर अज्ञात चोरों का पता लगाने, चोरी गई मोटर और वायरिंग बरामद करने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

किसान मेहनत करके कृषि के लिए विद्युत मोटर लगाता है। इसी कुएं से बार-बार मोटर चोरी होने की घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामवासी भी इस चोरी का पर्दाफाश करने और चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर पुलिस से उम्मीद लगाए हुए हैं।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story