बड़ीसादड़ी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के छात्र वैदिक स्वर्णकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 परीक्षा में 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने हिंदी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आदर्श पालीवाल ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस सत्र से लागू योजना के अनुसार आयोजित द्वितीय परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा में वैदिक स्वर्णकार ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के इतिहास में पहली बार किसी विद्यार्थी ने हिंदी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर मातृभाषा के साथ-साथ विद्यालय का भी मान बढ़ाया है।

विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान पर वैदिक स्वर्णकार, द्वितीय स्थान पर चार्वी खींची, तृतीय स्थान पर रुद्राक्ष सुथार तथा चौथे स्थान पर सारा बोहरा रहे।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और उनकी सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story