बड़ीसादड़ी: सीपी जोशी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की गौसेवा
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के जन्मदिवस पर नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने गौशाला में चारा खिलाया और मिठाई बांटी।

बड़ीसादड़ी की गौशाला में सांसद सीपी जोशी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चारा वितरित किया।
बड़ीसादड़ी। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस पर बड़ीसादड़ी में भाजपा नगर मंडल ने गौसेवा और मिठाई वितरण के माध्यम से सेवा एवं सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। इस अवसर पर ओम शांति गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित कर गौमाता को हरा चारा खिलाया गया।
भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने बताया कि सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस पर गौसेवा के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा और जीवदया की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान घंटाघर चौराहे पर सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की खुशियां साझा की गईं। नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने सी.पी. जोशी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, नक्षत्रमल धाकड़, महामंत्री श्याम सुंदर रावलानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल मेहता, एसी मोर्चा अध्यक्ष कमल रेगर, पार्षद जसराज पोरवाल, चंद्रभान सिंह, भरत व्यास, मोहन सिंह मीणा, पार्षद प्रतिनिधि हेमंत डांगी, शंकर रेगर, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सिंह पंवार, जगदीश कंडारा, सुनील पितलिया, सुरेश सुथार, शंकर सिंह, सुनील सोनावा, सत्यनारायण सालवी, जॉन्टी बक्शी, रमेश डांगी, ललित मोची, दीपक वैष्णव, सुनील मेहता, राजू टेलर सहित सभी कार्यकर्ताबंधु उपस्थित रहे। गौसेवा और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरण के साथ सांसद सी.पी. जोशी का जन्मदिवस मनाया गया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
