बड़ी सादड़ी। बड़ीसादड़ी नगर के दिव्य आनंद धाम रामद्वारा में पितृपक्ष के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवें दिन स्वामी अनंत राम महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए जाते समय शिव-पार्वती संवाद, पूर्व जन्म की रत्नमाला एवं पूतना प्रसंग, शकटासुर मोक्ष, ध्रुव चरित्र, जड़भरत और भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई गई। कथावाचक ने पूतना को अज्ञान और अंधकार का प्रतीक बताते हुए कहा कि भगवान की कथा मनुष्य को ज्ञान रूपी उजाले की ओर ले जाती है।

कथा व्यास ने कलियुग की महिमा बताते हुए कहा कि इस युग में भगवान के नाम का स्मरण ही जीव के कल्याण का सरल मार्ग है। सच्चे हृदय से हरिनाम का स्मरण करने मात्र से मनुष्य का कल्याण संभव है। इसके लिए कठिन तपस्या और बड़े-बड़े यज्ञ करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने श्रद्धालुओं को गौ माता की सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गौ सेवा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

भागवत कथा के दौरान अब्बास बोहरा और जमीला बोहरा दंपत्ति ने व्यास पीठ पर श्रीमद्भागवत पोथी की आरती कर सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की। इस दौरान पंडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा। नगर पालिका अध्यक्ष ममता मनोज बाबेल, पार्षदों और अन्य श्रद्धालुओं ने भी व्यास पीठ की आरती की। स्वामी अनंत राम महाराज को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष ममता मनोज बाबेल, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह झाला सहित नवनिर्वाचित पार्षदों का रामद्वारा परिवार की ओर से अपर्णा एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्षद सीमा सेन, जगन्नाथ सालवी, अश्विन कुमार, विनोद कुमार, योगिता सेवक, विजय सिंह, सीमा देवी एवं भंवरलाल रेगर, सुनील सिंह चौहान, मुकेश सेन, सुनील सालवी, सोनू शर्मा, विनोद गर्ग सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अगले वर्ष की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन नवनिर्वाचित नपा उपाध्यक्ष रणजीत सिंह झाला की ओर से उनके व्यक्तिगत खर्च पर कराने की घोषणा उनके द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ममता मनोज बाबेल ने मेला मैदान स्थित रामद्वारा की बाउंड्रीवॉल निर्माण करवाने की घोषणा भी की।

कथा में आकर्षक झांकियों के दर्शन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम कुंडे वाले की तरफ से किया गया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story