बड़ी सादड़ी में नगर पालिका आम चुनाव 2026 को लेकर स्वीप टीम का मतदाता जागरूकता अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। स्वीप टीम बड़ी सादड़ी ने मेहंदी के रंग स्वीप के संग अभियान के तहत हर घर और मोहल्ले तक पहुंचकर मेहंदी के माध्यम से मतदान की अपील का संदेश दिया। इसके साथ ही रंगोली, मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

स्वीप टीम प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में टीम भगवती कॉलेज बड़ी सादड़ी, आलोक पब्लिक स्कूल बड़ी सादड़ी एवं पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी सादड़ी पहुंची। यहां मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली, मेहंदी, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।



पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य रिंकू मीणा और बालूराम मेघवाल सहित स्टाफ जनों ने सम्मानित किया।

भगवती कॉलेज में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही विद्यार्थियों से अपने परिजन मतदाताओं, दादा-दादी, ताऊ-ताई, माता-पिता, चाचा-चाची, भैया-भाभी आदि मतदाताओं को भी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने तथा अभिभावक मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दोहराने का आह्वान किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, वोट वोट दो, वोट दो’, ‘हम हैं चुनाव आयोग के सुपर स्टार प्रचारक’, ‘वोट हमारी जिम्मेदारी जिम्मेदारी जिम्मेदारी’, ‘लोकतंत्र का महापर्व आया, सभी को मतदान का संदेश लाया’, ‘हम करेंगे मतदान तो लोकतंत्र होगा मजबूत’ और ‘लोकतंत्र रो त्योहार आयो, मतदान रो अधिकार लाइयो’ जैसे नारों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। ये नारे प्रभारी भगवत सिंह शाखावत ने विद्यार्थियों से बुलवाए।

यह अभियान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के आदेश अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशन में, जिला स्वीप के प्रभारी अधिकारी विनय पाठक और रिटर्निंग अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा तथा सहयोगी खेमराज मीणा, चंद्रकांत शर्मा, डॉ. दीपक सिंह, कैलाश रावत, हुसैन बोहरा आदि लगातार बड़ी सादड़ी नगर पालिका आम चुनाव 2026 के लिए मतदाताओं को जागरूक करने में जुटे हैं।

बड़ी सादड़ी नगर पालिका आम चुनाव 2026 के लिए 11 सितंबर को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए विभिन्न चौराहों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। विभिन्न वर्गों के मतदाताओं के लिए अलग-अलग गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। युवा मतदाताओं के लिए ‘यूथ चला बूथ की ओर’ अभियान, दिव्यांग मतदाताओं के लिए दिव्यांग रैली, स्कूली विद्यार्थियों की रैली, कॉलेज मतदाताओं के लिए शपथ, नुक्कड़ सभा, वोट चौपाल, रोड शो, संवाद, बातचीत और निबंध प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार मतदाताओं को जागरूक कर शत-प्रतिशत मतदान के लिए टीम भरसक प्रयास कर रही है।

आगामी कल विभिन्न व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं और निजी उद्यमियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान की अपील करने की योजना है। इसी बीच 80 पार आयुवर्ग के बुजुर्ग मतदाता, दिव्यांग मतदाता, प्रवासी मतदाता और उदासीन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

भगवती कॉलेज के निदेशक भूपेंद्र सिंह, आलोक पब्लिक स्कूल से शंभू लाल, पीएम श्री विद्यालय के संस्था प्रधान रिंकू मीणा, उपप्राचार्य प्रधानाचार्य बालूराम मेघवाल, राजेश शर्मा, नरेश गर्ग सहित विद्यालय का स्टाफ इन गतिविधियों को अंजाम देने में लगातार प्रयास कर रहा है। स्वीप टीम और शिक्षण संस्थानों की ये गतिविधियां 11 सितंबर को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के अभियान को लगातार गति दे रही हैं।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story