बड़ी सादड़ी में मानव सेवा और जनकल्याण की भावना को समर्पित समता युवा संघ रविवार को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। यह शिविर छोटे साजनान का पंचायती नोहरा, श्री रामद्वारा के सामने, बड़ी सादड़ी में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने नगर और क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में सहभागी बनने की अपील की है। उनका कहना है कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। यह मानवता की सेवा के साथ-साथ समाज के प्रति प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है।

शिविर के सफल आयोजन के लिए समता युवा संघ के अध्यक्ष हिमांशु मेहता (हेमू), मंत्री अभिषेक नागोरी (शानू) और कोषाध्यक्ष अंकित दलाल सहित नगर के अनेक समाजसेवी एवं युवा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस आयोजन में श्री साधुमार्गी जैन संघ, समता महिला मंडल एवं समता बहु मंडल का भी सहयोग रहेगा। आयोजकों ने युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों से रक्तदान कर मानव सेवा के इस कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है। यह शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज की सहभागिता को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story