बड़ी सादड़ी में श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान की ओर से प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाली रामधुन के क्रम में 244वीं रामधुन निकाली गई। प्रातः 6:45 बजे आनंदधाम श्री रामद्वारा चौक से शुरू हुई रामधुन श्री जैन मंदिर और श्री राम मंदिर होते हुए नीमच रोड स्थित आजादपुरा के श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।

श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति, महिला मंडल और सभी मोहल्लेवासियों ने रामधुन का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। रामधुन में उपस्थित सभी भक्तजनों ने सामूहिक रूप से विजय मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज की उपस्थिति में महादेव जी की आरती की गई।

आरती के पश्चात धर्मसभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा में संत श्री अनंत राम जी महाराज का स्वागत और अभिवादन किया गया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए अनंत राम जी महाराज ने सावन के पवित्र माह में महादेव की आराधना के महत्व पर व्याख्यान दिया।

महाराज जी ने शिवलिंग की व्याख्या करते हुए कहा कि यह निराकार ब्रह्म और सृष्टि के उस बीजस्वरूप का प्रतीक है, उस अणु और परमाणु का, जो सृष्टि का आधार है।

धर्मसभा में विनीता मुणेत ने भगवान राम पर सुंदर कविता प्रस्तुत की। वहीं, रामधुन में समाजसेवी सुरेश सुथार ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर 156 बालकों को उपहार स्वरूप पानी की बोतलें वितरित कीं।

धर्मसभा में पूर्व पार्षद बद्रीलाल सेन सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। मनोहर सिंह तंवर ने रामधुन में पधारे सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story