बड़ी सादड़ी के निकुंभ समता भवन में विगत 51 दिनों से चल रही प्रवचन श्रृंखला में शासन दीपक निश्चल मुनि ने नवजात शिशु के संस्कारों और माता-पिता के दायित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संसार में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु की पहली पाठशाला माता का गर्भ होती है। शिशु गर्भ में रहकर माता के संस्कारों और विचारों को महाभारत के अभिमन्यु की तरह प्रतिपल आत्मसात करता रहता है।

निश्चल मुनि ने श्रावकों को माता-पिता के प्रति संतान के दायित्व तथा गर्भधारण से ही संतान के प्रति माता-पिता के श्रेष्ठ संस्कारों और श्रेष्ठ विचारों के सही पोषण का विशेष महत्व बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मोबाइल संस्कृति के दुष्प्रभावों के चलते माताएं अपने गर्भ में पल रहे शिशु के लिए समय नहीं दे पा रही हैं। इसकी वजह से जन्म लेने वाली संतानों में संस्कारों की गिरावट प्रत्यक्ष दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए चुनौती भरा है।

उन्होंने श्रेष्ठ माताओं के विभिन्न संस्कारों का उल्लेख करते हुए शास्त्र वर्णित माता त्रिशला, माता कौशल्या तथा माता देवकी के उदाहरण दिए और भगवान महावीर, राम और कृष्ण के सद्गुणों का विशद वर्णन किया।

समता युवा संघ के अध्यक्ष मनोज सहलोत ने बताया कि पर्यूषण पर्व के चलते समता भवन में अखंड नवकार महामंत्र का जाप दिन में महिला मंडल और रात्रि में पुरुष वर्ग द्वारा निरंतर किया जा रहा है।

जैन संघ अध्यक्ष महावीर कुमार मेहता ने बताया कि श्रावक अमित कुमार पोरवाल की पांच दिवस की तथा पियुष सहलोत की तीन दिवस की तप-तपस्या पूर्ण होने पर श्रावक संघ द्वारा हर्ष अनुमोदना की गई। सनातन श्रावक प्रेम सिंह सिसोदिया ने मुनिश्री के सुख साता तप का विनय वंदन किया। अतिथियों का आभार मंत्री प्रदीप जैन ने जताया।


Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story