बड़ी सादड़ी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बानसी में आयोजित 17 एवं 19 वर्ष छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का शनिवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समापन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

17 वर्ष छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलोद (इंगला) ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरपुरा (बेगूं) उपविजेता रहा। पुनावली (बड़ीसादड़ी) ने तीसरा तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनेड (डूंगला) ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

19 वर्ष छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोराजी का निम्बाहेड़ा (कपासन) विजेता रहा, जबकि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी कला (निम्बाहेड़ा) ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रतियोगिता समापन की घोषणा करते हुए पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने कहा कि खेलों में हार-जीत चलती रहती है, इसलिए खिलाड़ियों को कभी निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बानसी भामाशाहों का गांव है और क्षेत्र के विकास एवं खिलाड़ियों की जरूरतों के लिए उनसे जो संभव होगा, वे सहयोग करेंगे।

अतिथियों का स्वागत बांसी ग्रामवासियों और संस्था प्रधान पूरणमल, राज कमल सिंह, कमलेश चौधरी, हरविंदर सिंह चुंडावत एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा किया गया। अतिथियों को साफा, माला और उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया।

समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष ममता बाबेल, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह झाला, पार्षद विनोद राजा, नगर ब्लॉक अध्यक्ष लालसिंह जाट, देवेंद्र सिंह, जगदीश सुथार, जगदीश टेलर, परसराम जोशी, सैयद मोहम्मद खालिद, प्रकाश रावत, मुन्ना मेघवाल, राजू मेघवाल, गणेश मेघवाल, मांगीलाल लोहार, शंकरलाल सालवी एवं वाहिद खान सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

निर्णायक मंडल में नंदलाल माल खटीक मुख्य निर्णायक रहे। लाल मोहम्मद मंसूरी, बशीर मोहम्मद, अशोक कुमार दाधीच, कपिल चौधरी, समता, कार्तिक रेगर, फारूक मोहम्मद, जसवंत एवं रतनलाल खटीक ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यालय स्टाफ की ओर से अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मदन धाकड़ ने किया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story