बड़ी सादड़ी डॉक्टर सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता 2026 में कक्षा 6 के छात्र नवदीप सुथार ने विद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र चारण द्वारा घोषित परिणामों में नवदीप सुथार, पिता कैलाश चंद सुथार एडवोकेट, बड़ी सादड़ी को पूरे विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। नवदीप सुथार ने कक्षा 6 में अध्ययनरत रहते हुए पर्यावरण विषय पर अपनी पेंटिंग के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया।

नवदीप द्वारा बनाई गई दूसरी पेंटिंग में जनसंख्या वृद्धि के कारण पृथ्वी के उदास होने का चित्रण किया गया। पेंटिंग के माध्यम से उन्होंने पेड़ों की महत्ता को दर्शाते हुए मानव जीवन में वृक्षों के महत्व का संदेश दिया।

इस दौरान उन्होंने संस्कृत श्लोक “दश कूप समो वापी, दशवापी समो सर: हरद समो पुत्रो, दश पुत्रो समो द्रू म:” को आधार बनाते हुए बताया कि 10 कुओं के बराबर एक बावड़ी, 10 बावड़ियों के बराबर एक तालाब, 10 तालाबों के बराबर एक संतान और 10 संतानों के बराबर एक वृक्ष फलदाई होता है।

नवदीप सुथार ने अपनी कला के माध्यम से संदेश दिया कि प्रत्येक मनुष्य को प्रतिवर्ष पेड़ लगाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की गरिमा को दर्शाने वाली उनकी पेंटिंग प्रतियोगिता में विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

Updated On
Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story