चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला क्षेत्र के कानड़ खेड़ा गांव की पहाड़ी पर स्थित श्री बधर माताजी का पंचम वार्षिक उत्सव आगामी गोपाष्टमी, 17 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर बधर माता ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष शाम सुंदर सोमानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष शाम सुंदर सोमानी ने बताया कि पंचम वार्षिक उत्सव के अवसर पर नवनिर्मित भक्त निवास का लोकार्पण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भक्त निवास को पूर्ण रूप से सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष गोविन्दलाल गदिया ने बताया कि पहाड़ी तक जाने वाले मार्ग के दोनों ओर राजस्थान सरकार के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सोमानी ने बताया कि इस वर्ष ट्रस्ट द्वारा निर्मित अपने भवन में कार्यक्रम आयोजित होने से श्रद्धालुओं और भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

बैठक के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष शाम सुंदर सोमानी के महाराष्ट्र माहेश्वरी समाज के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उपस्थित सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के सह सचिव गोविंद सोमानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में शाम सुंदर सोमानी (संभाजी नगर), गोविन्द लाल गादिया (चितौड़), गोविन्द सोमानी (हैदराबाद), देवेंद्र सोमानी (कपासन), सम्राट सोमानी (बारामती), बसंतीलाल गदिया (चितौड़), राजगोपाल सोमानी (परभणी) तथा ओमप्रकाश सोमानी (व्यवस्थापक) उपस्थित रहे। पंचम वार्षिक उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

Nandlal Teli, Chittorgarh

Nandlal Teli, Chittorgarh

प्रातःकाल संवाददाता

परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कवरेज और विशेषज्ञता:

वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story