आकोला। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत महाराव शेखाजी क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, बनी पार्क, जयपुर की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आकोला, तहसील भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के 140 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया और आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियों का भी निःशुल्क वितरण किया।

शिविर में संधिवात, गठिया, मधुमेह, त्वचा रोग, श्वास संबंधी विकार, पाचन एवं उदर संबंधी समस्याएं, कब्ज और सामान्य कमजोरी सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का आयुर्वेद पद्धति से उपचार एवं परामर्श किया गया। इस दौरान मरीजों के रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की निःशुल्क जांच भी की गई।

शिविर के आयोजन में समस्त स्थानीय निवासियों का विशेष सहयोग रहा। शिविर का संचालन डॉ. बी.आर. मीणा, सहायक निदेशक प्रभारी, डॉ. ए.के. जैन, मुख्य अन्वेषक तथा डॉ. भुवनेश कुमार शर्मा, सह-अन्वेषक के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रोहित शर्मा एवं डॉ. कमलेश सैनी ने मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित योगाभ्यास तथा आयुर्वेदिक दिनचर्या अपनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए।

चिकित्सा शिविर के सफल संचालन में श्री रामावतार मीणा एवं श्री गोविन्द कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। शिविर में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने आयुष मंत्रालय एवं महाराव शेखाजी क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की ओर से ग्रामीण एवं आमजन को उनके निकट निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।

ग्रामीणों ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। शिविर के माध्यम से आकोला क्षेत्र में 140 मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जांच और आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराई गईं।

Nandlal Teli, Chittorgarh

Nandlal Teli, Chittorgarh

प्रातःकाल संवाददाता

परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कवरेज और विशेषज्ञता:

वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story