चित्तौड़गढ़। आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन (एटीबीएफ) महिला टीम ने 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मीना नरेन्द्र चोरडिया मोनोमार्क इंजिनिरिंग के सहयोग से आयोजित होने वाले महिला रक्तदान शिविर की तैयारियां शनिवार को पूरी कर लीं।

संस्थापक सुनील ढीलीवाल ने बताया कि शिविर नई पुलिया स्थित खरडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और मीना नरेन्द्र चोरडिया अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे।

तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्णिमा मेहता के नेतृत्व में संपूर्ण टीम ने खरडेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर कैंप में सभी व्यवस्थाओं का वितरण किया। शिविर में उपहार वितरण की जिम्मेदारी अनामिका चौहान और दिलखुश खेरोदिया को दी गई है। रंगोली सजाने का कार्य नेहा सुराणा और निशिका ढीलीवाल संभालेंगी। रक्तदाताओं का स्वागत सुरेखा मेहता और ज्योति चौपड़ा करेंगी। रजिस्ट्रेशन काउंटर की जिम्मेदारी सपना जैन और आशा वेद को सौंपी गई है।

सर्टिफिकेट वितरण के लिए श्वेता ढीलीवाल, मीनाक्षी लड्ढा और ममता नंदावत जिम्मेदार होंगी। प्रत्येक बेड पर एक महिला कार्यकर्ता तैनात की गई है, जिसमें तारा सहलोत, दीपिका छीपा, अरुणा पोखरना, रुचिका सोमानी और उषा कुमावत शामिल हैं। समस्त रक्तदात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था देव शर्मा, ललित टहलयानी और सुरेंद्र टेलर करेंगे।

इस शिविर के माध्यम से न केवल महिला स्वास्थ्य और समाजसेवा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामूहिक योगदान की भावना को भी मजबूती मिलेगी।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story