चित्तौड़गढ़। खेल जगत में चित्तौड़गढ़ की होनहार खिलाड़ी आरती वैष्णव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए चेन्नई में आयोजित 'खेलो इंडिया महिला किकबॉक्सिंग नेशनल लीग' में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आरती ने प्रतियोगिता के पॉइंट फाइट इवेंट में उत्कृष्ट खेल कौशल और तकनीकी निपुणता का परिचय देते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया, जो उनके कठिन परिश्रम और खेल के प्रति अटूट समर्पण का परिचायक है।

इस ऐतिहासिक सफलता के सूत्रधार आरती के कोच गौरव कमरिया रहे, जिनके कुशल मार्गदर्शन और विशेष प्रशिक्षण की बदौलत आरती ने राष्ट्रीय मंच पर यह उपलब्धि अर्जित की है। कोच के निर्देशन में निरंतर अभ्यास और अनुशासन ने ही आरती को इस कड़े मुकाबले में पदक तक पहुँचाया। आरती वैष्णव की इस गौरवशाली उपलब्धि से चित्तौड़गढ़ सहित पूरे राजस्थान के खेल गलियारों में हर्ष की लहर व्याप्त है। उनकी इस जीत पर खेल प्रेमियों, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता न केवल आरती के करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि यह जिले की अन्य उभरती हुई बेटियों के लिए भी प्रेरणा का सशक्त माध्यम बनेगी, जो खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहती हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story