आधुनिक भारत के निर्माता और संविधान शिल्पी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती आगामी 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को भुपालसागर उपखंड क्षेत्र में अभूतपूर्व गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर मुख्य समारोह प्रातः 8:00 बजे अंबेडकर पार्क, गाडरियावास, नगर पालिका आकोला में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के समस्त प्रबुद्ध नागरिक और समाज जन सम्मिलित होकर बाबा साहेब के आदर्शों को नमन करेंगे।

समारोह को सुव्यवस्थित और भव्य रूप देने हेतु अंबेडकर विचार मंच संस्थान शाखा भुपालसागर के अध्यक्ष रतनलाल खींची आकोला ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए संयोजकों की आधिकारिक नियुक्तियां की हैं। इस संगठनात्मक ढांचे के अंतर्गत नगर पालिका आकोला हेतु अंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष संजय कुमार खटीक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में भुपालसागर से किशनलाल जटिया, उसरोल से महामंत्री हीरालाल सालवी, कानाखेड़ा से लोकेश कुमार चावला, जासमा से गोपाललाल सालवी, अनोपुरा से सोहनलाल भील, फलासिया से भारत मेघवाल और कांकरवा से गिरधारी लाल सामरिया को संयोजक नियुक्त किया गया है।

व्यवस्थाओं को विस्तार देते हुए निलोद में सोहनलाल सामरिया, चौरवडी में अंबालाल खींची, मुरला में श्यामलाल मीणा, कानडखेडा में रतनलाल सांमरिया, ताणा में अर्जुन लाल चावला, गूंदली में भेरूलाल रेदास, बबराणा में बाबूलाल बैरवा, बूल में माधव लाल जटिया, भोपाल नगर में बद्री लाल सालवी, तथा राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ उपशाखा भोपाल सागर के अध्यक्ष भंवरलाल सालवी को काना खेड़ा का दायित्व दिया गया है। इसके अतिरिक्त पारी से शिवलाल पहाड़िया और पटोलिया से गोवर्धन लाल खोईवाल अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से जयंती महोत्सव संपन्न कराएंगे।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय आयोजनों के साथ-साथ जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाली विशाल महारैली में भी भुपालसागर क्षेत्र की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इस महारैली हेतु एक विशिष्ट प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व भुपालसागर क्षेत्र के पर्यवेक्षक बद्री लाल सालवी करेंगे। यह आयोजन न केवल बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम बनेगा, बल्कि क्षेत्र की एकता और वैचारिक चेतना का जीवंत प्रमाण भी प्रस्तुत करेगा।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story