बड़ी सादड़ी के दो समाजसेवियों को अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के राजस्थान प्रदेश संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी
संगठन विस्तार के तहत बड़ी सादड़ी के समाजसेवियों को राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी, समाजजनों में खुशी।

अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के नवनिर्युक्त प्रदेश पदाधिकारी हेमेंद्र जानी और पंडित प्रवीण शर्मा दिख रहे हैं।
अखिल भारतीय औदीच्य महासभा ने संगठन विस्तार के तहत बड़ी सादड़ी के दो समाजसेवियों को राजस्थान प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। महासभा की ओर से की गई इन नियुक्तियों के बाद बड़ी सादड़ी के समाजजनों में हर्ष का माहौल है।
महासभा ने बड़ी सादड़ी निवासी हेमेंद्र जानी (गोपाल) को राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव तथा पंडित प्रवीण शर्मा को राजस्थान प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है। दोनों समाजसेवियों को प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी सौंपकर संगठनात्मक कार्यों में भूमिका निभाने का अवसर दिया गया है।
यह नियुक्ति अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री रवि ठक्कर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपी वल्लभ तिवाड़ी की सहमति से की गई है।
बड़ी सादड़ी के हेमेंद्र जानी (गोपाल) और पंडित प्रवीण शर्मा को राजस्थान प्रदेश संगठन में पदभार मिलने से समाजजनों में खुशी है। दोनों की नियुक्तियों को लेकर क्षेत्र के समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
