आकोला नगर पालिका परिसर में राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास रथ (प्रचार वाहन) का भव्य स्वागत किया गया, जहां आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहू ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

इस अवसर पर कपासन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन लाल जीनगर का आभार व्यक्त किया गया। क्षेत्र के विकास के लिए आकोला में स्टेडियम निर्माण हेतु 5 करोड़ रुपये तथा आकोला से कपासन रोड के लिए 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने पर विधायक महोदय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं को रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ी। इस मौके पर भाजपा आकोला नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु, तहसीलदार अपूर्व गौतम, मंडल उपाध्यक्ष उदयलाल छिपा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना छिपा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हिम्मत टांक, मंडल प्रतिनिधि नरेश माली, मंडल संयोजक देवेंद्र छीपा, एसी मोर्चा अध्यक्ष माधव लाल मेघवाल, पटवारी दिनेश मेघवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह आयोजन न केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार का माध्यम बना, बल्कि सरकार और जनता के बीच संवाद को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story