आकोला। नगर पालिका आकोला की ओर से सुरता खेड़ा में लोक देवता बाबा रामदेव की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय विशाल मेले का आयोजन 12 सितंबर से किया जाएगा। मेले को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें भजन संध्या, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और विराट कवि सम्मेलन प्रमुख हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले के पहले दिन 12 सितंबर को रात्रि आठ बजे से भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें गायक कलाकार दीपक तिजारा, महेंद्र अलबेला, गरिमा एंड पार्टी तथा प्रख्यात झांकी, गणेश वंदना, नरसिंग अवतार, अघोरी सहित कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।


13 सितंबर को रात्रि आठ बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, भादवा बीज के अवसर पर रविवार 13 सितंबर को प्रातः 10 बजे से बाबा रामदेव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और मंदिर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी दिन रात्रि आठ बजे से आयोजित भजन संध्या में बाबा रामदेव के जीवन परिचय पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी।

मेले के अंतिम दिन 14 सितंबर, सोमवार को रात्रि आठ बजे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें कवि सिद्धार्थ देवल, दीपक पारीक, मनोज गुर्जर हास्य रस, शशि श्रेया, पंकज प्रसून, हिमांशु बवण्डर, दिनेश सुखवाल हास्य रस तथा कवयित्री दिव्या ज्योति अपनी कविताओं का पाठ करेंगे।

मेले में डोलर, चकरी सहित चाय-नाश्ते की स्टॉलें भी लगाई जाएंगी। मेले में बिजली और पानी की व्यवस्था मेला कमेटी की ओर से की जाएगी।

इधर, नया स्थान गाडरीयावास में रामदेव नवयुवक मंडल की ओर से 13 सितंबर को राम रसोड़ा के समापन पर विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी तथा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस तरह बाबा रामदेव जयंती के अवसर पर आकोला और गाडरीयावास में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का सिलसिला रहेगा।

Nandlal Teli, Chittorgarh

Nandlal Teli, Chittorgarh

प्रातःकाल संवाददाता

परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कवरेज और विशेषज्ञता:

वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story