आकोला में नगरपालिका स्थित जवाहर नगर के खेल मैदान के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां ₹2 करोड़ की लागत से खेल मैदान एवं स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम कपासन विधानसभा विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

राजस्थान सरकार के बजट में आकोला के खेल मैदान के विकास के लिए विधायक अर्जुन लाल जीनगर की अनुशंसा पर ₹2 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाई गई है। इस राशि से खेल मैदान में चारदीवारी निर्माण, मैदान का भराव और क्रिकेट के लिए पिच निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से बारिश के दौरान मैदान में पानी भरने की समस्या और साफ-सफाई से जुड़ी परेशानियों में कमी आएगी। साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे आकोला के युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ने की बात कही गई।

इस अवसर पर विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि आकोला के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले समय में खेल मैदान में खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है तथा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भी निरंतर प्रगति कर रहा है।

विधायक जीनगर ने कहा कि सरकार बनने के ढाई वर्षों में क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। इनमें सड़क निर्माण कार्यों के साथ आकोला सीएफसी में ₹6.5 करोड़ के हस्तशिल्प प्रोत्साहन संबंधी कार्यों की स्वीकृति, उच्च जलस्तर वाली पानी की टंकी का निर्माण, आकोला बाईपास का प्रगतिरत कार्य तथा आकोला से भादसौड़ा सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु ने आकोला में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए विधायक अर्जुन लाल जीनगर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आकोला में विकास की यह गति आगे भी इसी प्रकार जारी रहे, इसके लिए विधायक से निरंतर सहयोग की अपेक्षा है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता श्याम लाल सेन, भूपालसागर मंडल अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह रणावत, पार्षद योगेंद्र गिरी गोस्वामी, रमेश मेघवाल, अमित खिंची, हरि सोनी, हिम्मत टांक, भगवती लाल सेन, उपाध्यक्ष उदय लाल छीपा, नरेंद्र पटवा, खुमान माली, पंकज टेलर, पिंटू छीपा, मंडल प्रतिनिधि नरेश माली, मंडल संयोजक देवेंद्र छीपा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार आचार्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना छीपा, एससी मोर्चा अध्यक्ष माधव लाल मेघवाल, बूथ अध्यक्ष ललित खटीक, ऋषि पटवा, चंद्र प्रकाश जोशी, सुरेश गाडरी, गोपाल तेली, किसान मोर्चा अध्यक्ष भेरू जाट, लोभचंद जाट, राकेश पटवा, मुकेश सोनी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पन्ना लाल भील एवं आकोला नगर मंडल मीडिया प्रभारी मनोज यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Nandlal Teli, Chittorgarh

Nandlal Teli, Chittorgarh

प्रातःकाल संवाददाता

परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कवरेज और विशेषज्ञता:

वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story