आकोला में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पिपलेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक
सोमनाथ मंदिर आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर देवस्थान विभाग और नगर पालिका के तत्वावधान में यादव समाज द्वारा धार्मिक आयोजन किया गया।

आकोला के जवाहर नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान जलाभिषेक करते भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु और उपस्थित गणमान्य नागरिक।
आकोला नगर पालिका क्षेत्र में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आकोला नगर पालिका द्वारा राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर को समर्पित रहा।
इस अवसर पर यादव समाज के पिपलेश्वर महादेव मंदिर, जवाहर नगर आकोला में विधिवत अभिषेक एवं पूजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण भी देखा गया, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने कार्यक्रम का सीधा अनुभव प्राप्त किया।
पूजन कार्यक्रम में आकोला भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु, मंडल उपाध्यक्ष उदय लाल छीपा, योगेंद्र गिरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार आचार्य, मंडल संयोजक देवेंद्र छीपा, आईटी सेल संयोजक मनोज यादव, हरि प्रसाद यादव, नाथूलाल यादव, प्रेमशंकर यादव, रामसुख यादव, सतीश यादव, हीरा लाल यादव, बालूराम यादव, पुष्कर यादव, चंद्र प्रकाश यादव, भगवती लाल यादव सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारी राजू नाथ एवं पंडित श्याम सुंदर सुखवाल द्वारा संपूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका के कुंदन कोड़िल एवं सरिता भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों तथा महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन ने धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता एवं ऐतिहासिक स्मरण को एक मंच पर जोड़ते हुए क्षेत्र में विशेष आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
