आकोला में श्री जोगमाया ग्रुप पैदल यात्रा संघ के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जोगमाया माताजी की वार्षिक पैदल यात्रा सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को उत्साह एवं उमंग के साथ रवाना हुई। यात्रा 9 अक्टूबर 2026 को पूर्ण होगी।

गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर 21 श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार सुबह 9:00 बजे पैदल यात्रा के लिए रवाना हुआ। गांव के पंच-पटेलों एवं ग्रामीणों ने पदयात्रियों को भावभीनी विदाई दी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता रानी के जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

पैदल यात्रा में रघुवीर सिंह राणावत, गोविंद सिंह राणावत, इस शैतान सिंह सोलंकी, महेंद्र सिंह सोलंकी, पूरण खारोल, मुकेश खारोल, पप्पू खारोल, दिनेश खारोल, पिंटू जायसवाल, सत्तू बंजारा, भगवान प्रजापत, दिनेश तेली, रूपलाल कुमावत, रमेश तंबोली, रमेश पुरबिया, सुरेश दास वैष्णव, जगदीश प्रजापत, विनोद बंजारा, धनराज बुनकर, जगदीश सेन, जीवन सोलंकी, कमलेश गाडरी, रमेश छिपा और सांवरिया लाल गाडरी सहित कुल 21 सदस्य शामिल हैं।

रवानगी के अवसर पर गांव के पंच-पटेलों एवं ग्रामीणों ने सभी पदयात्रियों का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। ग्रामीणों ने यात्रा की सफलता और मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में गोपाल सिंह राणावत, डालचंद खारोल, सीताराम खारोल, सत्यनारायण मालीवाल, बंसीलाल माली, काना जाट सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Nandlal Teli, Chittorgarh

Nandlal Teli, Chittorgarh

प्रातःकाल संवाददाता

परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कवरेज और विशेषज्ञता:

वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story