आकोला: उपमहापौर राधेश्याम सोमानी और सुनीता सोमानी का किया सम्मान
श्री बधर माता ट्रस्ट की ओर से जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेता भगवतीलाल हिंगड़ का स्वागत किया गया। भक्त निवास लोकार्पण की तैयारियां जारी हैं।

आकोला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अतिथि और ट्रस्ट के पदाधिकारी एक साथ खड़े हैं।
आकोला में श्री बधर माता सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक सेवा ट्रस्ट की ओर से नवनिर्वाचित भीलवाड़ा महा महा नगरपालिका के उपमहापौर राधेश्याम सोमानी और कपासन नगर पालिका की पार्षद सुनीता देवेन्द्र सोमानी के निर्वाचित होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आकोला नगरपालिका में कांग्रेस की सफलता के शिल्पकार भगवतीलाल हिंगड़ का भी सम्मान किया गया।
कुलदेवी बधर माता के भक्त निवास पर आयोजित समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामसुन्दर सोमानी, उपाध्यक्ष गोविंदलाल गदिया, देवेन्द्र सोमानी, थिरानी, हिंगड़, गदिया एवं अन्य दस माहेश्वरी खापों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामसुन्दर सोमानी ने राधेश्याम सोमानी और सुनीता देवेन्द्र सोमानी के निर्वाचित होने पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें कुलपुत्र-कुलबहु के रूप में सम्मानित किया।
अध्यक्ष श्यामसुन्दर सोमानी ने अपने संबोधन में कहा, “आज हमें गर्व है कि हमारे पुत्र-बहू बदलते स्वरूप में राजनीति में आकर यशस्वी हो रहे हैं। अब समाज इनसे कार्य की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”
समारोह में आकोला नगरपालिका में कांग्रेस की भव्य सफलता के लिए भगवतीलाल हिंगड़ का स्वागत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष गोविंदलाल गदिया ने किया। समारोह में सहसचिव गोविंद सोमानी (हैदराबाद), देवेन्द्र सोमानी (भक्तनिवास मार्गदर्शक), बसंतीलाल गदिया तथा व्यवस्थापक ओमप्रकाश सोमानी सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर बताया गया कि नवनिर्मित भक्त निवास का निर्माण कार्य निरंतर जारी है। 17 नवम्बर को आयोजित वार्षिक उत्सव में इसके लोकार्पण समारोह के लिए प्रयत्नशीलता जारी है। सम्मान समारोह में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आकोला नगरपालिका में कांग्रेस की सफलता से जुड़े भगवतीलाल हिंगड़ का सम्मान आयोजन का प्रमुख केंद्र रहा।

Nandlal Teli, Chittorgarh
प्रातःकाल संवाददाता
परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
कवरेज और विशेषज्ञता:
वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
