मेवाड़ परपंरानुसार शीतला माताजी का पुजन अष्टमी बुधवार को परम्परागत तरीके से आकोला मनाई गई। काकंरवा 11 मार्च को आयोजित इस उत्सव के अवसर पर लोगो ने एक दुसरें को रंग तथा गुलाल लगा कर होली कि शुभकामनाएं दी। बुधवार अलसुबह महिलाएं सजधज कर हाथों में पुजन सामग्री कि थाली लेकर समुह के रूप में गीत गाते हुए शीतला माताजी के स्थान पर शीतला माता मंदिर भाटवाड़ा एवं जवाहर नगर कॉलोनी में त्रंबकेश्रर महादेव मंदिर परिसर में होली खेली गई।

माताजी की पूजा-अर्चना और कथा श्रवण

जंहा माताजी कि श्रद्धापुर्वक पुजा अर्चना की। इसके साथ साथ ही चावल, और दही से बने औलिए और एक दिन पुर्व मंगलवार को बनाए व्यंजनों का भोग लगाकर घर के सदस्यों को निरोगी बनाए रखनें तथा सुख समृद्धि कि कामना की। इसके बाद पथवारी पुजन किया तथा समुह में दशामाताजी कि दस कथाएं सुनी। बुजूर्ग महिलाओं के चरण स्पर्ष कर आशीर्वाद लिया तथा अपनें अपने घर पहुंची। परिवार के सदस्यों को माताजी के प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद औलिया बनाया गया।





ठंडे व्यंजनों का आनंद और परंपरा

दिनभर औलिए कि दावत उडाई गई क्योंकि चुल्हा नही जलानें की परंपरा होने से घरों में एक दिन पुर्व मंगलवार को बनाया ठंडा भोजन ही ग्रहण किया गया। मेहमानों को भी घर पर आमंत्रित कर औलिए कि मनवार की गई। एक दुसरें के घर जाकर औलिए खानें का दौर दिनभर चलता रहा। घरों में मंगलवार को बनाए गए ठंडे व्यंजन ओलिया, ठोकले, पपडी, आदी का लोगो ने लुप्त उठाया।

युवाओं की टोली और कपड़ा फाड़ होली का उत्साह

इधर सुबह से ही गली मोहल्लों में नवयुवकों कि टोली ने एक दुसरों को रंग तथा गुलाल लगा होली कि शुभकामनाएं दी। नवयुवकों ने ढोल कि थाप डिजे की धुन पर नाचनें कुदते थिरकते हुए जमकर रंग तथा गुलाल लगाकर रंगो के त्यौहार लुप्त उठाया। सुबह से होली की हुडदंग जो कपड़ा फाड होली का दौर शुरू हो गई, दिन चढ़ने के साथ ही लोगो की टोलिया हो हल्ला करती हुई रंग गुलाल की होली खेलने सदर बाजारों में निकल पड़े। कस्बें में दुकाने व तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। कस्बें मे यात्री बसों का संचालन भी बंद रहा। महिलाएं व युवतियां भी रंग उडानें में पीछे नहीं रही। लेता घर घर जान होली व अष्टमी का पर्व कि बधाई दी। इस अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story