आकोला। प्रज्ञान महाविद्यालय आकोला में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली समृद्ध भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी न केवल एक राष्ट्रभाषा है, बल्कि देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य भी करती है।

एन.एस.एस. प्रभारी कन्हैयालाल मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भारत का अभिमान है। हमें दैनिक कार्यों में हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ाना चाहिए। सहायक आचार्य शमा रोशन मंसूरी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भाषा हर भारतवासी का सम्मान है। हमें हिंदी भाषा का उपयोग करते हुए गर्व महसूस होना चाहिए।

इस अवसर पर रत्नेश सालवी, उमाशंकर कुमावत, श्रुति टांक, कायनात बानो सहित कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। हिंदी प्राध्यापिका रतन देवी ने हिंदी भाषा के उद्भव एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिसने सबके मन को जीत लिया, ऐसी मनमोहक भाषा हिंदी है।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मनीषा एवं आर.डी. शर्मा ने किया। हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं और विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, सम्मान और दैनिक जीवन में इसके उपयोग को लेकर अपने विचार साझा किए।

Nandlal Teli, Chittorgarh

Nandlal Teli, Chittorgarh

प्रातःकाल संवाददाता

परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कवरेज और विशेषज्ञता:

वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story