काकंरवा, 28 दिसंबर:

भुपालसागर प्रताप सर्कल से छोटे भाई महिपाल सिंह के आर्मी अग्निवीर में चयनित होने पर उनके बड़े भाई शंकर सिंह, पुत्र चतर सिंह सोलंकी ने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप को नमन करते हुए शनिवार सुबह सवा 11 बजे 45 किलोमीटर की दौड़ प्रारंभ की। निर्धारित मार्ग पर दौड़ते हुए शंकर सिंह ने सवा 12 बजे श्री सांवलिया सेठ स्थल पहुंचकर अपनी प्रतिज्ञा पूरी की।

इस विशेष अवसर पर शंकर सिंह के साथ उनके मित्र अरुण बंजारा, नरेश गाडरी, प्रदीप सिंह, गणेश गाडरी राणावतो की सादड़ी, पवन जाट मावली, रतन लाल गाडरी बुल का खेड़ा, लक्की जायसवाल और सेजल जाट उपस्थित थे। सभी मित्रों ने शंकर सिंह को तिलक और टीका लगाकर प्रताप सर्कल से रवाना किया।

45 किलोमीटर की इस दौड़ में शंकर सिंह ने बबराना, रोलिया, गुमान पूरा और भादसोड़ा होते हुए निर्धारित समय से पहले मात्र तीन घंटे 5 मिनट में सांवलिया जी तक मार्ग पूरा किया। वहां उन्होंने महाराष्ट्र के अहलिया नगर स्थित आर्मी कैंप में 13 दिसंबर से ट्रेनिंग कर रहे भाई महिपाल सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शंकर सिंह ने बताया कि उनके मित्र अरुण बंजारा और गणेश गाडरी भी आगामी आर्मी भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस साहसिक प्रयास और भाई की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्थानीय युवाओं में भी सेना में जाने की प्रेरणा जगाई है।

इस कार्यक्रम ने न केवल परिवार के भीतर उत्साह और गर्व को उजागर किया, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी आर्मी में सेवा के महत्व और युवाओं की प्रेरणा को मजबूती प्रदान की।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story