नगर पालिका आकोला में विकास कार्यों को नई गति देते हुए गाडरीयावास से मुरला चौराहा तक लगभग एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर स्थापित आधुनिक रोड लाइट परियोजना का शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे शनि महाराज चौराहा पर कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने बटन दबाकर लोकार्पण किया। रोड लाइट शुरू होते ही पूरे मार्ग पर उजाला फैल गया, जिससे रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो गया।

लगभग ₹47.00 लाख की लागत से स्थापित इस महत्वपूर्ण रोड लाइट परियोजना का कार्य विधायक अर्जुन लाल जीनगर की अनुशंसा एवं भाजपा नगर मंडल आकोला के सहयोग से पूर्ण हुआ। परियोजना के शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

लोकार्पण समारोह में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास एवं आमजन को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर जारी रहेगी।

इस रोड लाइट परियोजना के लोकार्पण के साथ गाडरीयावास से मुरला चौराहा तक का मार्ग रात्रि में रोशन हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

Nandlal Teli, Chittorgarh

Nandlal Teli, Chittorgarh

प्रातःकाल संवाददाता

परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कवरेज और विशेषज्ञता:

वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story