उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में दिनांक 6 मार्च के क्रम में पर्यवेक्षक पूजा कुमावत द्वारा नगरपालिका आकोला में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

विभागीय योजनाओं का प्रसार और महिला सुरक्षा

पर्यवेक्षक पूजा कुमावत द्वारा नगरपालिका में विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, उड़ान योजना, काली बाई भील शिक्षा सेतु योजना, आदि की जानकारी दी गई। ### महिला सशक्तिकरण पर चर्चा और शुभकामनाएँ

पर्यवेक्षक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खुल के चर्चा की गई। महिला सशक्तिकरण, बदलते परिवेश में महिलाओं के बढ़ते कदम, उपलब्धियों की चर्चा की गई साथ ही सब को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर महिलाएं, बालिकाएं, ग्राम साथीन तथा नगरपालिका स्टाफ के सदस्य हिमांशु जी जीनगर, बालूराम जी बुनकर एवं आकांशा जी गर्ग उपस्थित रहे।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story