आकोला मण्डी में एफसीआई गेहूं खरीद केंद्र शुरू, 2735 रुपये मिला समर्थन मूल्य
कपासन की आकोला गौण मण्डी में विधायक के हस्तक्षेप के बाद तकनीकी बाधा दूर हुई, किसान अब 2735 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेच सकेंगे गेहूं।

आकोला की गौण मण्डी में गेहूं खरीद केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि, मण्डी सचिव कुन्दन देवेल, एफसीआई प्रतिनिधि संदीप शर्मा एवं अन्य गणमान्य जन।
आकोला। कृषि उपज मण्डी समिति, कपासन के गौण मण्डी प्रांगण आकोला में भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गेहूं खरीद केन्द्र का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस केंद्र के खुलने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज का वाजिब दाम मिलने की उम्मीद जगी है।
समर्थन मूल्य और किसानों से अपील
खरीद केन्द्र पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि "सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य बोनस सहित 2735/- प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।" इसी दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के कृषकों से अपील की है कि वे समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय कर अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त करें।
तकनीकी समस्या का समाधान और विधायक का हस्तक्षेप
आकोला भाजपा शंकर साहु ने विधायक अर्जुन लाल जीनगर को इस समस्या से अवगत कराया है कि आकोला के किसानों के गेहूं की खरीद ऑनलाइन नहीं है, जिससे खरीद कार्य नहीं हो पा रहा है। विधायक ने तत्काल अधिकारियों से बात की और निर्देश दिए कि गेहूं खरीद सुचारू रूप से चालू कराई जाएगी। एफ.सी.आई. प्रतिनिधि संदीप शर्मा से जब आकोला के किसानों की गेहूं खरीद के बारे में पूछा गया कि आकोला ऑनलाइन नहीं है तो खरीद कैसे होगी, तो उन्होंने बताया कि "ऑफलाइन नकल को ऑनलाइन पीडीएफ अपलोड कर दिया जाएगा।" उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता की है और आश्वस्त किया है कि एक-दो दिन में आकोला के भी गेहूं खरीद पूर्ण रूप से सुचारू रूप से शुरू हो पाना पाया गया है।
गरिमामयी उपस्थिति
इस विशेष अवसर पर आकोला भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष शंकर साहु, मंडल उपाध्यक्ष उदय लाल छिपा, पंकज टेलर, कोषाध्यक्ष ललित हिंगड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू आचार्य, महामंत्री कन्हैयालाल सेन, मंडल संयोजक देवेंद्र छिपा, संचालक रोशन मालीवाल, शंकर मालीवाल, मण्डी सचिव कुन्दन देवेल, एफ.सी.आई. प्रतिनिधि संदीप शर्मा एवं धर्मेन्द्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh
नाम: शिव पाल सिंह पंवार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 साल
बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
- शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
- स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।
