आकोला नगर पालिका में राज्य सरकार एवं शिक्षा विभागीय दिशा-निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत यूसीईईओ अधीनस्थ राउमावि, राबाउमावि एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आकोला के तत्वावधान में अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया।

स्थानीय विद्यालय से रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इसके बाद तिरंगा प्रभात रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली रंगीला चौक, नीम चौक, बस स्टेण्ड, शनिमहाराज चौराहा, पुलिया रोड और अखाड़ा चौक होते हुए पुनः राउमावि पहुंची।

रैली में सभी विद्यार्थी अपने हाथों में तिरंगा लेकर जोश-खरोश के साथ शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थी ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

रैली के राउमावि पहुंचने के बाद विद्यार्थियों को अल्पाहार के रूप में फल वितरित किए गए। वहीं, सभी अधीनस्थ विद्यालयों की ओर से भी तिरंगा प्रभात रैली का आयोजन किया गया।

प्रातः काल संवाददाता नन्द लाल तेली, चित्तौड़गढ़।

Updated On
Nandlal Teli, Chittorgarh

Nandlal Teli, Chittorgarh

प्रातःकाल संवाददाता

परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कवरेज और विशेषज्ञता:

वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story