आकोला कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। बालाजी को आकर्षक आंगी धारण कराई गई। तथा सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ हुए। कस्बे के स्थित चौकडी मार्ग पर सिद्ध हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। व हनुमान जी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। व मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया।

धार्मिक आयोजन और हवन यज्ञ

जवाहर नगर स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर तत्वावधान में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। पंडित हितेश शर्मा ने विधि विधान पूजा अर्चना किया। साथ ही जय श्रीराम व हनुमान जी नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगा वातावरण भक्तिमय कर दिया। सुंदर आवाज में "आज हनुमान जयंती है.... ऐसा लगता है सारे संसार में मस्ती है........राम से बड़ा राम का नाम, अन्त में यह ही आये तेरे काम........." सहित कई भजन प्रस्तुत किए।

अन्त में महाआरती के बाद प्रसाद वितरित हुए। कई मंदिरों पर छप्पन भोग का आयोजन किया गया। आकोला में हनुमान जयंती पर विशेष श्रृंगार कराया गया। हनुमान जयंती पर हवन यज्ञ करते श्रद्धालु।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story