आकोला में चुनाव की घोषणा के साथ जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को लेकर मतदान बूथों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने और मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपखंड अधिकारी ब्रजेश मीणा, तहसीलदार कालु सिंह राणा और नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली सहित अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को आकोला नगरपालिका क्षेत्र के मतदान बूथों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गिरदावर परसराम रेगर, पटवारी दिनेश मेघवाल सहित बीएलओ आदि मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने आकोला नगरपालिका के हायर सेकेंडरी स्कूल, जवाहरनगर विद्यालय, बस स्टैंड विद्यालय, गुड़ा, भानियाखेड़ी, सुरताखेड़ा सहित कुल 20 मतदान बूथों का निरीक्षण किया। टीम ने संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा।

अधिकारियों ने प्रत्येक मतदान बूथ पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की स्थिति की जांच की। इसके साथ ही बिजली, पानी, शौचालय, रैंप, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ब्रजेश मीणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान से पहले सभी बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने आचार संहिता की पालना को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चुनावी तैयारियों के बीच प्रशासन ने आमजन से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

Nandlal Teli, Chittorgarh

Nandlal Teli, Chittorgarh

प्रातःकाल संवाददाता

परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कवरेज और विशेषज्ञता:

वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story