भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर आकोला के अंबेडकर पार्क में भव्य समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबासाहेब की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस गौरवमयी क्षण में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी (SDM) महेश ग़गोरिया ने उपस्थित जनसमूह को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।

समारोह की गरिमा को बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में SDM महेश ग़गोरिया, मुख्य वक्ता एवं अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मण सिंह चुंडावत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में तहसीलदार अपूर्व गोतम, BCMO कन्हैयालाल मीणा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहू, उपाध्यक्ष उदयलाल छीपा, पिंटू टेलर, नरेंद्र भट्ट, महामंत्री अमित खींची और GSS अध्यक्ष शौकत अली मंसूरी ने शिरकत की। इसके साथ ही पूर्व सरपंच भगवान लाल रेगर, पार्षद बंसीलाल रेगर, रामलाल रेगर, अंबेडकर विचार मंच के संरक्षक रतनलाल खटीक, अध्यक्ष संजय खटीक, राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के अध्यक्ष भंवरलाल सालवी, कांग्रेस मंडल महामंत्री बृजेश खटीक, पीईईओ अर्जुन लाल खटीक, गोवर्धन लाल खटीक, रामलाल खटीक, दुर्गा वर्मा, श्यामलाल मीणा, नाथूलाल रेगर, शांतिलाल खटीक, पीरुमलाल मोची, चंपालाल बुनकर, राजू सरगरा, शंकर लाल मेघवाल, ओमप्रकाश खटीक और जमील मोहम्मद सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुरला पीईईओ अशोक कुमार रैगर द्वारा किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेश गोगरिया ने बाबासाहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और उनके मूल मंत्र "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज को संविधान के सिद्धांतों पर चलते हुए एक समृद्ध राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। तहसीलदार अपूर्व गोतम ने समाज में व्याप्त बुराइयों, अंधविश्वासों और नशे की प्रवृत्ति को त्यागने का संदेश देते हुए बालक-बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष बल दिया ताकि बाबासाहेब के सपनों को साकार किया जा सके। चिकित्सा अधिकारी मीणा ने व्यक्तित्व कृतित्व और आधुनिक युग में संविधान की उपादेयता पर अपने गहन विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में एक अनुकरणीय पहल करते हुए SDM गगोरिया की प्रेरणा से पार्क में शीतल जल हेतु RO वाटर कूलर प्लांट लगाने के लिए ग्रामवासियों के सहयोग से 36,000 रुपये की राशि एकत्रित की गई, जो बाबासाहेब के सेवा भाव को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में देखी जा रही है।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story