आकोला। आकोला नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए कपासन के लोकप्रिय विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में लगभग ₹1 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आकोला के लिए 4 नए कक्षा-कक्ष एवं 1 बरामदे के निर्माण हेतु ₹45 लाख की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आकोला में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले डोम का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही लगभग ₹22 लाख की लागत से निर्मित दो कक्षा-कक्षों का लोकार्पण भी किया गया। वहीं राजकीय बालिका विद्यालय में लगभग ₹15 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं बाथरूम का लोकार्पण भी विधायक अर्जुन लाल जीनगर के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।



इसी क्रम में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में लगभग ₹28 लाख की लागत से दो नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण का शिलान्यास किया गया। साथ ही मालियों के मंदिर के पास ₹10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भी शिलान्यास किया गया।

अपने संबोधन में विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अध्ययन के लिए जिस भी सुविधा की आवश्यकता होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आकोला के लिए 4 नए कक्षा-कक्ष एवं 1 बरामदे के निर्माण हेतु ₹45 लाख की घोषणा की।



कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने विद्यार्थियों से पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने, मोबाइल का सीमित उपयोग करने तथा अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में विधायक एवं सांसद की ओर से किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

भाजपा नगर मंडल आकोला के अध्यक्ष शंकर लाल साहु ने आकोला नगर पालिका क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए सांसद चंद्रप्रकाश जोशी एवं विधायक अर्जुन लाल जीनगर का आभार व्यक्त किया तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर, अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, विशिष्ट अतिथि सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु, वरिष्ठ नेता श्यामलाल सेन, महामंत्री भगवतीलाल सेन, हरी सोनी, उपाध्यक्ष उदयलाल छीपा, योगेन्द्र गिरी, नरेन्द्र पटवा, पंकज टेलर, खुमान माली, कोषाध्यक्ष ललित हिंगड़, संयोजक देवेन्द्र छीपा, प्रतिनिधि नरेश माली, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हिम्मत टांक, एसटी मोर्चा अध्यक्ष कालूराम भील, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना छिपा, मुकेश प्रजापत, आईटी सेल मनोज यादव, बूथ अध्यक्ष ललित खटीक, चंद्रप्रकाश जोशी, ऋषि पटवा, पूरण सोनी, सीबीओ लक्ष्मण सिंह, ताज मोहम्मद, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, बेला अग्रवाल, अशोक रेगर, कन्हैयालाल मेनारिया, मांगीलाल रेगर, शंकर छीपा, विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इकबाल हुसैन ने किया।

आकोला नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न शैक्षणिक एवं सामुदायिक विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास और नई घोषणाओं के साथ यह कार्यक्रम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

Next Story