आकोला। नगरपालिका आकोला क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रथम आराध्य देव भगवान गणपति की प्रतिमाओं की स्थापना हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक की गई। विभिन्न गली-मोहल्लों के साथ घरों में भी गणपति प्रतिमाएं स्थापित की गईं। सोमवार को विघ्नहरण, मंगलकरण, लंबोदर गणराज तथा देवों में प्रथम देव गणपति का पर्व गणेश चतुर्थी उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

विभिन्न स्थानों पर सुबह से गणपति प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ लाकर विधि-विधान से स्थापित करने का दौर देर रात तक जारी रहा। इस दौरान युवा वर्ग उत्साहपूर्वक ‘गणपति बप्पा मोरया’, ‘जय गणेश देवा’ और ‘ओ गणपति देवा’ के जयकारे लगाता रहा। गणपति प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही दस दिवसीय गणपति उत्सव का शुभारंभ हो गया।

सुबह से ही शुभ मुहूर्त में विभिन्न गली-मोहल्लों में गणपति की मूर्तियों की स्थापना की गई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना तथा हवन-यज्ञ कर प्रतिमाओं की स्थापना कराई गई। गणेशोत्सव के अवसर पर कस्बे में गरबा-डांडिया की भी धूम रहेगी। वहीं आकर्षक विद्युत लाइटों से सजावट भी की गई।

आकोला में नीम चौक, अखाड़ा चौक, मालियों का मंदिर, रेगर मोहल्ला, गाडरीयावास, गजानंद देवरी, सदर बाजार, जवाहर नगर सहित विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई। आकोला के गजानंद देवरी पर गणेशजी का विशेष आंगी का श्रृंगार किया गया। गणपति प्रतिमाओं की स्थापना के साथ कस्बे में दस दिवसीय गणपति उत्सव का धार्मिक उल्लास शुरू हो गया।

Nandlal Teli, Chittorgarh

Nandlal Teli, Chittorgarh

प्रातःकाल संवाददाता

परिचय:
नन्दलाल तेली 'प्रातःकाल' न्यूज़ पोर्टल में एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का लंबा और गहन अनुभव रखने वाले नन्दलाल जी जमीन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण भारत की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कवरेज और विशेषज्ञता:

वे मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर क्षेत्र की आकोला तहसील से ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य ध्यान 'शिक्षा' और 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रहता है, जिन पर वे नियमित रूप से ज्ञानवर्धक और सटीक रिपोर्ट साझा करते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव की हर छोटी-बड़ी जन-समस्या को प्रशासन तक पहुँचाने और स्थानीय खबरों को निष्पक्षता से पाठकों के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Story