आकोला में चामुंडा माता की नेजा यात्रा और ज्वारा विसर्जन के साथ नवरात्र संपन्न
चित्तौड़गढ़ के आकोला में चैत्र नवरात्र के समापन पर ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, बेडच नदी के तट पर हुआ धार्मिक अनुष्ठान और भविष्यवाणियां।

आकोला के चामुंडा माता मंदिर से प्रारंभ हुई नेजा यात्रा के दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ बेडच नदी की ओर बढ़ते श्रद्धालु और भोपाजी नारायण लाल भील।
आकोला/कांकरवा | 28 मार्च आकोला नगर पालिका क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ चामुंडा माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र महोत्सव का समापन हर्षोल्लास और विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। शनिवार को शक्ति पीठ पर विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात माता जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। दोपहर बाद ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ चामुंडा माता मंदिर से ज्वारा विसर्जन की नेजा यात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।
इस धार्मिक आयोजन में माता जी के भोपाजी नारायण लाल भील सहित सर्व समाज के प्रबुद्ध जन और श्रद्धालु सम्मिलित हुए। नेजा यात्रा के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों की उपस्थिति ने वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना दिया। दिनभर माता के दरबार में दर्शनार्थियों का ताता लगा रहा और ज्वारा विसर्जन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी रेलपेल दिखाई दी। शोभायात्रा मंदिर से रवाना होकर बेडच नदी के तट पर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत ज्वारों का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पश्चात भोपाजी नारायण लाल भील ने भाव के मध्य आने वाले वर्ष की भविष्यवाणी करते हुए बताया कि आगामी समय मिला-जुला रहेगा। इस आयोजन ने क्षेत्र की अटूट धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता को पुनः रेखांकित किया है।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh
नाम: शिव पाल सिंह पंवार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 साल
बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
- शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
- स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।
