आकोला नगर पालिका क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 5 में मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

शंकर लाल साहू ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ऐसी कर्मठ कार्यकर्ता होती हैं, जो महिलाओं के सीधे संपर्क में रहकर सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं एवं बच्चों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे पोषण और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की पहुंच मजबूत हो रही है।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहू, मंडल उपाध्यक्ष उदय लाल छीपा, मंडल संयोजक देवेंद्र छीपा, महिला मोर्चा महामंत्री नर्बदा देवी खटीक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता कुमावत, आशा सहयोगी स्नेहलता सेन, सहायिका पूजा पटवा सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story