अखिल मारवाड़ी महिला सम्मेलन सांवरिया शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
प्रदेश अध्यक्ष अंबिका हेड़ा की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन और महिला सशक्तिकरण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अखिल मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सांवरिया शाखा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य और प्रदेश अतिथि एक साथ।
अखिल मारवाड़ी महिला सम्मेलन सांवरिया शाखा का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अतिथियों का स्वागत शाखा की बहनों द्वारा संगीतमय और शाही अंदाज में पुष्प वर्षा कर किया गया।
समारोह का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अंबिका हेड़ा, प्रदेश सचिव रागिनी खंडेलवाल, सुनीता बडाया एवं सुषमा खंडेलवाल द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके पश्चात सामूहिक प्रार्थना गान हुआ तथा गोदावरी ग्रुप द्वारा भारतीय परंपरा के अनुरूप देशभक्ति से ओतप्रोत स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में शाखा कार्यकारिणी एवं प्रदेश सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, पगड़ी, ऊपरना और पौधा भेंट कर स्वागत किया। मंच पर मंजू तोषनीवाल एवं लीला आगाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रदेश अध्यक्ष अंबिका हेड़ा ने “संस्कार ही धरोहर” विषय पर अपने विचार रखते हुए बच्चों की शिक्षा, पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने तथा आगामी सत्र में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी हेतु सदस्यों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण थीम पर कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसने समाज को सकारात्मक संदेश दिया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष आशा पोखरना, सचिव डॉ. रेनू सोमानी, उपाध्यक्ष संगीता कलंत्री, कोषाध्यक्ष रीना जागेटिया, बाल विकास प्रमुख अर्पना अरोड़ा, तकनीकी प्रमुख हिना अजमेरा, जनसंपर्क प्रमुख बबीता विजयवर्गीय, पर्यावरण प्रमुख नेहा न्याती, संबंध समन्वय प्रमुख प्रियंका नाराणीवाल, संस्कार संस्कृति प्रमुख प्रियंका आगाल, कार्यालय संगिनी स्नेहलता सोमानी तथा नेत्र अंगदान प्रमुख निशा मंडोवरा को शपथ दिलाई गई।
सभी ग्रुप लीडर्स का ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मंच संचालन डॉ. रेनू सोमानी द्वारा किया गया। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष आशा पोखरना ने शाखा की सभी बहनों की सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
